खुले में कचरा फेंकने पर TVS शोरूम पर 5 हजार रुपये का जुर्माना, नगर पालिका ने की चालानी कार्रवाई

नरसिंहपुर, 31 अगस्त 2026। नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खुले में कचरा फेंके जाने पर अर्चित TVS शोरूम के विरुद्ध नगर पालिका द्वारा 5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

नगर पालिका की कार्रवाई के बाद नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे कचरे का खुले में निस्तारण न करें और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालें। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

नगर पालिका की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!