नरसिंहपुर ! 30 अगस्त 2026 जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे पोलखोल न्यूज़ के एक दर्शक ने भेजा है। वीडियो में अस्पताल परिसर में लगी लिफ्ट की स्थिति दिखाई दे रही है। लिफ्ट के आसपास गंदगी नजर आ रही है, वहीं लिफ्ट का दरवाजा खुला हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो भेजने वाले दर्शक के अनुसार, लिफ्ट बंद पड़ी है और नीचे वाले फ्लोर पर है, जबकि ऊपर की ओर लिफ्ट का दरवाजा खुला हुआ है। मौके पर लिफ्ट बंद होने की सूचना देने वाला कोई सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी भी नजर नहीं आ रही है।
अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं। ऐसे में खुला लिफ्ट गेट दुर्घटना का कारण बन सकता है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
देखिए पूरा वीडियो और जानिए क्या है जिला अस्पताल की लिफ्ट की स्थिति।








