*रुपये नहीं देने पर महिला को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर आरोप!*

नरसिंहपुर। 30 अगस्त 2026 जिले के ठेमी थाना क्षेत्र के बौछार गांव में एक 30 वर्षीय महिला को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पिलाए जाने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रुपये नहीं देने के कारण उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कथित रूप से जहरीला पदार्थ पिला दिया।

पीड़ित महिला की पहचान आरती मेहरा, पति गोपाल प्रसाद मेहरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी बोछार के रूप में बताई गई है। परिजनों के अनुसार घटना में ससुराल पक्ष के करीब पांच लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।

फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले में संबंधित पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!