*नरसिंहपुर एनटीपीसी के सीएसआर से जिला अस्पताल को मिले ₹3.50 करोड़ के आधुनिक चिकित्सा उपकरण!*

नरसिंहपुर ! 3 जुलाई  2026 । नरसिंहपुर  जिला अस्पताल में एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत ₹3.50 करोड़ मूल्य के आधुनिक चिकित्सा उपकरण एवं सामग्री का लोकार्पण किया गया। इन उपकरणों के उपलब्ध होने से जिले के मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे। वहीं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल एवं गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कलेक्टर रजनी सिंह एवं एनटीपीसी लिमिटेड, गाडरवारा के कार्यकारी निदेशक हिमंत सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

एनटीपीसी गाडरवारा की सीएसआर पहल के तहत उपलब्ध कराए गए इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम का आयोजन 3 जुलाई 2026 को किया गया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!