*नरसिंहपुर: जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेहका में मिट्टी धंसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।*

नरसिंहपुर: 3 जुलाई 2026  जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेहका में मिट्टी धंसने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजू मौर्य (45 वर्ष), पिता ओंकार मौर्य, निवासी ग्राम मेहका की सेढ नदी के किनारे मिट्टी धंसने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नदी किनारे ही रहता था।

 

घटना  2  जुलाई  शाम की है, सूचना मिलते ही स्टेशनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!