*दादा महाराज से लौट रहे युवक के साथ हादसा, खमतरा पेट्रोल पंप के पास बाइक से टकराकर गंभीर घायल!*

नरसिंहपुर। 3 जुलाई 2026 दादा महाराज से दर्शन कर लौट रहे एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 1 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे खमतरा हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश मेहरा (22 वर्ष), पिता गनेश मेहरा, निवासी डोंगरगांव, थाना स्टेशनगंज गोटेगांव की ओर गया था। वहां से दादा महाराज के दर्शन कर वापस अपने घर डोंगरगांव लौट रहा था। इसी दौरान खमतरा हाईवे पर पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिसके पीछे बोरी रखी हुई थी, उसकी बोरी दुर्गेश की मोटरसाइकिल से टकरा गई।

टक्कर लगते ही दुर्गेश का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक जांच कर रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!