नरसिंहपुर! 3 जुलाई 2026
गाडरवारा: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार सुबह नगर पालिका गाडरवारा के पूर्व सेवानिवृत्त बाबू योगेंद्र ढिमोले के निवास पर दबिश दी। कार्रवाई एमपीईबी कॉलोनी स्थित उनके घर पर की जा रही है।
फिलहाल कार्रवाई जारी है। EOW की टीम दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। रेड के कारणों और कार्रवाई से संबंधित विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जैसे ही अधिकृत जानकारी प्राप्त होगी, समाचार अपडेट किया जाएगा।








