नरसिंहपुर। गुरुवार, 2 जुलाई की सुबह से हो रही लगातार तेज बारिश के बीच शहर में नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाले वीडियो सामने आने लगे हैं। जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण कई इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे एक दर्शक ने सांकल रोड स्थित मुशरान वार्ड से एक वीडियो भेजा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों के अंदर तक घुस गया है। इससे रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उनके घरों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
लगातार हो रही बारिश के बीच जल निकासी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर नालियों की सफाई और उचित व्यवस्था की जाती, तो ऐसी नौबत नहीं आती।
नोट: यह वीडियो हमारे एक दर्शक द्वारा भेजा गया है। प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।








