*तेज बारिश में खुली नगर पालिका की पोल! सिंधी कॉलोनी में नालियों का पानी घरों में घुसा, दर्शक ने पोलखोल को दी वीडियो!*

नरसिंहपुर।  2 जुलाई 2026 शहर में गुरुवार, 2 जुलाई की सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच शहर में नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खुलने लगी है। शहर के अलग-अलग इलाकों से जलभराव और नालियों की समस्या से जुड़े वीडियो सामने आने लगे हैं।

ऐसा ही एक वीडियो कृष्णा वार्ड स्थित सिंधी कॉलोनी से हमारे एक दर्शक ने भेजा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों के अंदर घुस रहा है, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बारिश के बीच जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते नालियों की सफाई और उचित व्यवस्था की जाती, तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!