*ब्रेकिंग पोलखोल | शराब कारोबारी प्रदीप कौरव हमला मामले में मुख्य आरोपी दीपक लोधी गिरफ्तार, एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई!*

नरसिंहपुर। 1  जुलाई  शराब कारोबारी प्रदीप कौरव पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी दीपक लोधी को 30 जून (मंगलवार) रात करीब 8 बजे जबलपुर से गिरफ्तार कर नरसिंहपुर लाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में, गोटेगांव एसडीओपी और ठेमी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी को जिले के एक थाने में रखा गया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

 

क्या मामला है?

करीब 60 दिन बाद मुख्य आरोपी दीपक लोधी गिरफ्तार
2 मई, शनिवार को नरसिंहपुर जिले के करकबेल स्थित शराब कारोबारी प्रदीप कौरव के कार्यालय में कुछ लोगों द्वारा घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि इसके बाद प्रदीप कौरव का बोलेरो वाहन में अपहरण कर उनके साथ मारपीट भी की गई।

घटना के बाद प्रदीप कौरव ने दीपक लोधी और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट, अपहरण सहित गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

लगभग 60 दिन बाद इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक लोधी को 30 जून की शाम जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!