PHE करेली में सम्मान और सम्मानजनक विदाई का अनोखा पल, दशरथ प्रसाद कहार हुए सेवानिवृत्त

नरसिंहपुर ! 1 जुलाई 2026

करेली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) उपखंड कार्यालय करेली में मंगलवार को कार्यभारित हेल्पर के पद पर पदस्थ दशरथ प्रसाद कहार के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। लंबे समय तक विभाग में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं देने के बाद वे ससम्मान सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पहार पहनाकर, तिलक लगाकर तथा शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि दशरथ प्रसाद कहार ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

विदाई समारोह में ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्ण माहौल रहा। इस भावुक पल में दशरथ प्रसाद कहार ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साथी कर्मचारियों का वर्षों तक मिले सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सहायक यंत्री सुनील कुमार परतेती, उपयंत्री गोवर्धन अहिरवार, सब इंजीनियर माधुरी यादव सहित रज्जाक खान, प्रमोद हिन्नोलिया, महेश कुशवाहा, चंद्रकांत, अजय बरेले, अनंतराम कहार, मातवर प्रजापति, ओमकार विश्वकर्मा, कामता विश्वकर्मा, श्याम रजक, राजेश श्रीवास्तव, संजय तिवारी, नीलेश वेग, प्रशांत चौबे, गणेश भरिया, ताज कुरैशी, डालसिंग ठाकुर एवं विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!