*महका तिराहे पर अचेत मिले व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत!*

नरसिंहपुर। 28  जून 2026 थेमी थाना क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी तूफान सिंह पटेल (उर्फ बड्डू पटेल), उम्र लगभग 45 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3 बजे वे मेहका तिराहे पर अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही और देर रात करीब 12 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ (पॉइजन) सेवन किया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!