ब्रेकिंग | पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर नरसिंहपुर मंडी रोड पर भीषण सड़क हादसा, युवती की मौत की सूचना

नरसिंहपुर! 28 जून 2026 शहर के मंडी रोड पर कुछ देर पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक युवती की मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सौरभ पटैल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं जांच कार्य जारी है।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नोट- विस्तृत जानकारी के साथ जल्द समाचार अपडेट किया जायेगा
NSP पोलखोल न्यूज़ – सबसे पहले, सबसे सटीक।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!