नरसिंहपुर! गोटेगांव/26 जून 2026 थाना गोटेगांव अंतर्गत ग्राम नांदनेर के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला और एक बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
परिजनों के अनुसार, घायल महिला रोशनी देवरी से लौट रही थीं। इसी दौरान नांदनेर के पास बस स्टॉप के समीप सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिस पर तीन युवक सवार थे, कथित तौर पर रील बना रहे थे। इसी बीच दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला और उनके साथ मौजूद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यदि जांच में रील बनाने के दौरान लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित युवकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
नोट: रील बनाते हुए दुर्घटना की बात परिजनों के कथन पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी!








