नरसिंहपुर। 25 जून 2026 जिले में एम्बुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) मनीष मिश्रा ने देर रात अस्पताल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एम्बुलेंसों की उपलब्धता, संचालन व्यवस्था और संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. देवेंद्र रिपुदमन, डॉ. राहुल नेमा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एम्बुलेंस सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
गौरतलब है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से एम्बुलेंस सेवाओं में अनियमितताओं और कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। ऐसे में सीएमएचओ द्वारा किया गया यह अचानक निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण होने से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और अव्यवस्थाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
NSP पोलखोल का मानना है कि जनहित से जुड़ी सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय करना बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आवश्यक है। इससे मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी।








