नरसिंहपुर। 24 जून 2026 जिले में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब राजमार्ग स्थित एक निजी स्कूल में संचालित बच्चों से भरी मारुति वैन लिंगा घाट टोला के पास पलट गई। वैन में कई बच्चे सवार थे। हादसे में दो बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हे फ्रेक्चर की जानकरी प्राप्त हुई जिनका उपचार शहर के निजी अस्पताल में जारी है ।
बताया जा रहा है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बच्चों की मदद की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वैन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय नागरिकों ने खराब सड़क व्यवस्था को हादसे का प्रमुख कारण बताते हुए प्रशासन से सड़क सुधार की मांग की है। वहीं पुलिस चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा पूरे मामले की जांच जारी है।
पोलखोल न्यूज़
“खराब सड़क बनी हादसे की वजह, बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी… दो घायल, चालक फरार








