नरसिंहपुर | 20 जून 2026
जिले के थाना साईंखेड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी पत्नी की तलाश कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, उनकी पत्नी 7 मई 2026 को एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। उनका आरोप है कि समारोह के दौरान उनकी पत्नी को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर कुछ लोग अपने साथ ले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
आवेदक ने आरोप लगाया है कि इस संबंध में उन्होंने थाना गाडरवारा एवं थाना साईंखेड़ा में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि घटना को 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनकी पत्नी का पता नहीं चल पाया है।
आवेदन में लगभग 8 लोगों पर अपहरण का आरोप लगगया है सभी अन्य जिले एवं एक जिले का निवासी बताते हुए आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने कथित रूप से महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथ ले जाने में भूमिका निभाई।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी की जल्द से जल्द तलाश कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
नोट: यह समाचार आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच एवं आधिकारिक पक्ष आना शेष है।








