आज की बड़ी खबरें | गोटेगांव प्रतिमा अनावरण | चाचा की हत्या | जामुन हादसा | 17 जून

नरसिंहपुर ! 17 जून 2026
गोटेगांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग शामिल हुए। समाजजनों ने महाराणा प्रताप के शौर्य और त्याग को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भी मौजूदगी रही।

 

खबर नंबर 2
जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत चीलाचौंनकलां में सड़क किनारे बनी चोक नाली ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत पंचायत, सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई तक पहुंचने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बरसात में गंदा पानी सड़क पर फैलने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

खबर नंबर 3
गोटेगांव में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मामले में भतीजे पर कथित तौर पर हथौड़ी से हमला कर चाचा की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

 

खबर नंबर 4
जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। वहीं बहू का उपचार जारी है।

खबर नंबर 5
नरसिंहपुर के बजरंग वार्ड में मुख्य मार्ग से जुड़े रास्तों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों की आशंका बनी रहती थी। वार्डवासियों की मांग पर यहां स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इससे अब वाहनों की गति नियंत्रित होने और सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है।

खबर नंबर 6
गाडरवारा के जगदीश वार्ड से नाली निर्माण कार्य का एक वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

खबर नंबर 7
ग्राम पंचायत रांकई से गंदगी से भरी नाली का वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण बदबू और जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों ने पंचायत से जल्द सफाई कराने की मांग की है।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!