*ब्रेकिंग -पोलखोल केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का आयोजन*!

नरसिंहपुर। 18  जून 2026 कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नरसिंहपुर के तत्वावधान में 15 जून से 21 जून 2026 तक केन्द्रीय जेल, नरसिंहपुर में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में बंदियों एवं जेल स्टाफ को प्रतिदिन योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, तनाव कम करना तथा सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

आयोजन के दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासनों के महत्व एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी प्रतिभागियों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र एवं समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

ब्रेकिंग पोलखोल महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में काम ठप, मजदूरों ने किया हड़ताल का ऐलान; वेतन सहित कई मांगों को लेकर गेट के बाहर नारेबाजी, कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच सकते हैं मजदूर?

error: Content is protected !!