*बजरंग वार्ड में लगे स्पीड ब्रेकर, तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगी लगाम!*

नरसिंहपुर।17 जून 2026 शहर के बजरंग वार्ड में मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले रास्तों पर वाहनों की तेज रफ्तार से लगातार हादसों का खतरा बना हुआ था। सड़क पार करने में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार तेज रफ्तार बाइक और कारों के कारण दुर्घटना जैसी स्थिति भी बन चुकी थी।

 

वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग द्वारा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं। इससे अब वाहनों की गति नियंत्रित होगी और दुर्घटनाओं की आशंका में कमी आने की उम्मीद है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और  वार्ड पार्षद अस्सू नेमा के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि स्पीड ब्रेकर बनने से आम नागरिकों, विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। रहवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वार्ड की अन्य मूलभूत समस्याओं का इसी तरह समाधान किया जाएगा।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

ब्रेकिंग पोलखोल महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में काम ठप, मजदूरों ने किया हड़ताल का ऐलान; वेतन सहित कई मांगों को लेकर गेट के बाहर नारेबाजी, कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच सकते हैं मजदूर?

error: Content is protected !!