नरसिंहपुर प्रेस वार्ता में सुनीता पटैल का बड़ा बयान! पोलखोल से खास बातचीत

नरसिंहपुर | 14 जून 2026

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज रविवार को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गईं। इसी क्रम में नरसिंहपुर जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटैल ने मुशरान भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मैथली शरण तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटैल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस का बड़ा आरोप: लोकतंत्र पर प्रहार
प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटैल ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुधी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

 

उन्होंने कहा कि जिस आधार पर नामांकन निरस्त किया गया, उसने देशभर में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है, वहीं उन्होंने जिले में हो रहे अवैध ऊतखनन और दुर्घटनाओं को लेकर भी अपनी बात रखी ।

कानूनी प्रक्रिया पर उठे सवाल
कांग्रेस की ओर से बताया गया कि…
संबंधित मामले में मीनाक्षी नटराजन को अभियुक्त नहीं बल्कि प्रतिवादी

(Respondent) दर्शाया गया है!
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33A और फॉर्म-26 की भावना के अनुरूप यह स्थिति मेल नहीं खाती
ऐसे निर्णय भविष्य में चुनावी अनिश्चितता और मनमानी की स्थिति पैदा कर सकते हैं!

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यदि तकनीकी आधारों पर उम्मीदवारों को चुनाव से बाहर किया जाएगा, तो यह लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा को कमजोर करेगा।

 

प्रदेश नेतृत्व का रुख
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. विवेक तन्खा और अभिषेक मनु सिंघवी पहले ही इस मुद्दे को गंभीरता से उठा चुके हैं।

 

सुनीता पटैल का बयान (पोलखोल से खास बातचीत)
पोलखोल से खास बातचीत में जिला अध्यक्ष सुनीता पटैल ने कहा…
“यह मामला केवल एक चुनावी विवाद नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा से जुड़ा विषय है। यदि विपक्षी उम्मीदवारों को इस तरह बाहर किया जाएगा तो जनता के विश्वास पर असर पड़ेगा।”

 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटैल ने कहा कि
“नरसिंहपुर जिले में इस फैसले का राजनीतिक असर जरूर देखा जा रहा है और कार्यकर्ताओं में असंतोष है।”

 

आंदोलन और जनजागरण की तैयारी
जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस इसे जनता से जोड़कर कोई आंदोलन या जनजागरण अभियान चलाएगी, तो उन्होंने संकेत दिया कि…

 

“पार्टी स्तर पर विचार चल रहा है और जरूरत पड़ी तो जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को उठाया जाएगा।”

 

कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव की कसौटी पर खरा उतरने वाला गंभीर मुद्दा बताया है और कहा है कि पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से आकर्षित होकर वृंदावन पहुंचा प्रियांशु, 10 दिन बाद सकुशल घर लौटा* *भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आध्यात्मिक आकर्षण के चलते बिना बताए घर से निकला था किशोर, संन्यासी बाबा की सलाह पर लौटा वापस।*

error: Content is protected !!