*40 साल पुराने घरों पर संकट: नगर अध्यक्ष पर जबरन खाली कराने के आरोप* *पोलखोल स्टूडियो पहुंचे दो परिवार, देखिए पूरी कहानी!*

नरसिंहपुर! 14 जून 2026

तेंदूखेड़ा क्षेत्र में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब वार्ड नंबर 7, PWD कॉलोनी में पिछले 40–45 वर्षों से रह रहे दो परिवारों को मकान खाली करने के निर्देश दिए जाने का मामला सामने आया।

जगदीश पटैल और फरजाना बी के परिवार का आरोप है कि नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा द्वारा उन्हें बिना किसी शासकीय नोटिस के मकान हटाने के लिए कहा गया और शनिवार को नगर पंचायत में बुलाकर दबाव बनाया गया।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके पास कच्चे मकान हैं और बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में अचानक घर खाली करना उनके लिए बड़ी समस्या है। परिवारों ने यह भी कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार का लिखित आदेश या नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।

वहीं दूसरी ओर, नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा का कहना है कि यह भूमि शासकीय है और यहां अटल पथ तथा आंगनवाड़ी का प्रस्ताव है, इसलिए अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है।

 

मामले में प्रशासनिक पक्ष जानने के लिए एसडीएम तेंदूखेड़ा पूजा सोनी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव कर फोन काट दिया ।

 

फिलहाल दोनों परिवारों में भय और असमंजस का माहौल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

पोलखोल के साथ देखिए इस पूरी रिपोर्ट में दोनों पक्षों की जुबानी सच्चाई…

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से आकर्षित होकर वृंदावन पहुंचा प्रियांशु, 10 दिन बाद सकुशल घर लौटा* *भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और आध्यात्मिक आकर्षण के चलते बिना बताए घर से निकला था किशोर, संन्यासी बाबा की सलाह पर लौटा वापस।*

error: Content is protected !!