*पुलिस के जाते ही महिला पर हमला? बेटी का आरोप, तीनों आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट!*

नरसिंहपुर। 12 जून 2026 जिले में महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाओं को लेकर चिंता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। ताजा मामला स्टेशनगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 50 वर्षीय पुष्पा नौरिया के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

घायल महिला की बेटी नीलम नौरिया ने पोलखोल न्यूज़ को बताया कि 8 जून की रात उनके मोहल्ले में ब्रजेश, अखिलेश और रोहित नौरिया द्वारा कथित रूप से उत्पात मचाया गया। स्थिति बिगड़ने पर परिवार ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लौट गई।

 

नीलम नौरिया का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद तीनों आरोपी फिर पहुंचे और उनकी मां पुष्पा नौरिया के साथ डंडों से मारपीट की। घटना में महिला के पैर की एक उंगली टूट गई। साथ ही घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है।

 

घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने आना शेष है।

 

नोट: जिले में लगातार महिलाओं से मारपीट की घटनाऐं सामने आ रही है!

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!