ब्रेकिंग पोलखोल *मुख्यमंत्री कार्यक्रम से पहले जिलेभर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई!* 🚔 *अलग-अलग स्थानों से युवा कांग्रेस नेताओं को लिया गया अभिरक्षा में!*

नरसिंहपुर ! 13 मई 2026

नरसिंहपुर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुंगवानी आगमन से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने की तैयारी की सूचना के बाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नेताओं को अभिरक्षा में लिया।

करेली में कार्रवाई
करेली पुलिस ने पूर्व प्रदेश महासचिव मनीष कौरव, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राहुल ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष अनुज कौरव एवं शाश्वत राय को अभिरक्षा में लिया।

📍 गोटेगांव में नजरबंदी
मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने मुंगवानी जा रहे युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिवम राय एवं उनकी टीम को गोटेगांव पुलिस ने परमहंसी रोड पर रोककर नजरबंद कर दिया।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए विरोध जताया है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

🔥 CM दौरे से पहले जिले की राजनीति गरमाई..

 

📲 हर बड़ी अपडेट सबसे पहले सिर्फ पोलखोल पर…

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!