नरसिंहपुर ! 13 मई 2026
👮 नरसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई में आरोपी अभिषेक सिलावट गिरफ्तार किया गया है। जांच में अब तक करीब ₹21.41 करोड़ के ट्रांजेक्शन के तार लखनऊ और नेपाल से जुड़े पाए गए हैं।
💳 आरोपी के कब्जे से पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और लिंक मोबाइल नंबर भी जप्त किए गए हैं।
📂 पुलिस अब 11 बैंक खातों की जांच में जुटी है, जिनमें धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है।
⚠️ आरोपी पर कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और केरल सहित 6 राज्यों में 11 आपराधिक मामले दर्ज होना बताए गए हैं।

🔥 वहीं पोलखोल के विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क में दो और कथित मास्टरमाइंड की भूमिका सामने आ रही है, जो स्टेशनगंज थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत से जुड़े बताए जा रहे हैं।
📍मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।








