*उधारी के पैसों पर बढ़ा विवाद!* 🏠 *गयादत्त वार्ड की महिला बोली, “घर आकर गाली-गलौच और धमकी दे रहे”* 👮 *स्टेशनगंज थाना क्षेत्र का मामला पहुंचा पुलिस अधीक्षक तक*!”

नरसिंहपुर ! 12 मई 2026

नरसिंहपुर के गयादत्त वार्ड निवासी 34 वर्षीय महिला ने थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के दो व्यक्तियों पर उधारी के पैसों को लेकर विवाद एवं धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

महिला का कहना है कि उन्होंने लोकेश गुप्ता एवं रमेश गुप्ता से लगभग 2 लाख रुपये उधार लिए थे, जिन्हें कुछ समय बाद लौटाने की बात कही गई थी। महिला के अनुसार अब अनावेदक उनसे लगभग 3 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके घर पहुंचकर गाली-गलौच कर रहे हैं तथा धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर महिला ने मंगलवार 12 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए न्याय एवं कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है।

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!