“कागज़ों में जल संकट, ज़मीन पर पानी की बर्बादी! आदेश जारी… लेकिन हालात जस के तस?”

नरसिंहपुर।1 मई  2026 जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है, लेकिन मुख्यालय और शहर के कई हिस्सों की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। एक तरफ पानी बचाने के लिए सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में खुलेआम पानी की बर्बादी जारी है।

अमजनों में चर्चा है की , शहर में कई स्थानों पर अवैध वाहन वॉशिंग सेंटर (बासिंग सेंटर) धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं, जहां रोजाना हजारों लीटर पानी बेवजह बहाया जा रहा है। इसके अलावा कई मोहल्लों में बिना टोंटी के नल लगातार बहते देखे जा सकते हैं, जिससे पीने योग्य पानी सीधे नालियों में जा रहा है।

➡️ इतना ही नहीं, कुछ लोग अब भी लापरवाही बरतते हुए जरूरत से ज्यादा पानी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में संकट और गहरा सकता है।

👉 बड़ा सवाल
जब प्रशासन ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है, तो फिर शहर में चल रही इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
👉 जागरूकता भी जरूरी
सिर्फ आदेश जारी करना ही काफी नहीं, बल्कि आम जनता में पानी बचाने को लेकर जागरूकता फैलाना भी उतना ही जरूरी है। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

 

⚖️ संतुलित पक्ष
प्रशासन द्वारा जल संरक्षण के लिए कड़े आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन आम नागरिकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। नियमों का पालन और जागरूकता, दोनों जरूरी हैं।

📢 Pol Khol Newz की अपील

पानी की हर बूंद अनमोल है… इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

✍️ Pol Khol Newz की विशेष रिपोर्ट

 

#Narsinghpur #जलसंकट #PolKholNewz #समाचार

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!