नरसिंहपुर: पानी भरने को लेकर महिला और नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप!”

नरसिंहपुर। 1 मार्च 2026 थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सगौनी कलां में पानी भरने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता रजनी चौधरी पत्नी राजाराम चौधरी ने आरोप लगाया है कि 1 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही दुर्गेश वंशकार और बेनी वंशकार (पिता-पुत्र) ने नल पर मारपीट की।

पीड़िता के अनुसार, उनकी बेटी पानी भरने गई थी, तभी आरोपियों ने किसी बात को लेकर उससे कहासुनी शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगे। जब रजनी चौधरी अपनी बेटी का बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।.

रजनी चौधरी ने बताया कि घटना की शिकायत लेकर वे थाना कोतवाली नरसिंहपुर पहुंचीं, जहां पुलिस द्वारा उनकी एनसीआर दर्ज कर उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी गई। महिला का यह भी आरोप है कि पूर्व में भी उनकी नाबालिग बेटी को दुर्गेश द्वारा धमकी दी जा चुकी है।

मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है और प्रकरण की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच उपरांत की जाएगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!