नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा बरमान से सिवनी जा रहा बकरियों से भरा ट्रक टेंकर की टक्कर से क्षतिग्रस्त, चालक फरार!

नरसिंहपुर।  1 मार्च 2026 जिले के अंतर्गत National Highway 44 पर रविवार 1 मार्च को दोपहर लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बरमान से सिवनी की ओर जा रहा बकरियों से भरा ट्रक टेंकर की टक्कर का शिकार हो गया। टक्कर मारने के बाद टेंकर चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 22 ZC 7974 करीब 65 बकरी-बकरों को भरकर बरमान से सिवनी की ओर जा रहा था। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिद्ध के झिरना कपूरी तिराहे के पास ट्रक डीजल भरवाने के लिए पंप पर रुका था। बताया जा रहा है कि पंप से निकलते समय ट्रक विपरीत दिशा से जाने लगा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंकर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए, वहीं कुछ बकरी-बकरों की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा कई पशु घायल हो गए। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी ममता तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने फरार टेंकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मामले की जांच जारी है।

(पोलखोल न्यूज़ के लिए विशेष रिपोर्ट बबलू चौधरी की

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

ब्रेकिंग पोलखोल महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में काम ठप, मजदूरों ने किया हड़ताल का ऐलान; वेतन सहित कई मांगों को लेकर गेट के बाहर नारेबाजी, कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच सकते हैं मजदूर?

error: Content is protected !!