“कलेक्टर रजनी सिंह का विकास दौरा: महिला एफपीओ और एमएसएमई इकाइयों का निरीक्षण!”


कलेक्टर रजनी सिंह ने किया शक्ति पूजा महिला किसान प्रोड्यूसर कम्पनी का निरीक्षण

नरसिंहपुर, 03 दिसम्बर 2025।
कलेक्टर रजनी सिंह ने करेली विकासखंड में मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित शक्ति पूजा महिला किसान प्रोड्यूसर कम्पनी का निरीक्षण किया।
उन्होंने कम्पनी की गतिविधियों, महिला किसानों द्वारा तैयार किए जा रहे कृषि एवं मूल्य संवर्धित उत्पादों और संस्था की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक मीना परते और ब्लॉक स्तरीय स्टाफ मौजूद रहे।

कलेक्टर ने महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे आजीविका अवसरों, उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिया कि कम्पनी के उत्पादों को करेली और नरसिंहपुर के बड़े शॉपिंग स्टोर्स और किराना दुकानों में प्रदर्शित व विक्रय किया जाए।

कलेक्टर ने महिला सदस्यों से उनकी उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा संगठन को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

==================================================

 

 

कलेक्टर रजनी सिंह ने एमएसएमई इकाइयों और चांवरपाठा औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया!”

नरसिंहपुर, 03 दिसम्बर 2025।
कलेक्टर रजनी सिंह ने एमएसएमई प्रोत्साहन योजनांतर्गत लाभान्वित इकाइयों तथा चांवरपाठा में एमपीआईडीसी द्वारा विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ओजस फूड्स करेली द्वारा मूँग दाल प्रोसेस कर दक्षिण भारत के राज्यों में भेजी जाती है।

दूसरी इकाई ट्रीली एग्रो पैनल द्वारा गन्ने के बग़ास से पार्टिकल बोर्ड तैयार किए जाते हैं, जिनका देश के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल और अन्य देशों में भी निर्यात होता है।

कलेक्टर ने चांवरपाठा औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए उन्हें शीघ्र पूरा करने तथा भू-आवंटन प्रक्रिया की तैयारी करने के निर्देश दिए।
एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक अनिल कुमार राठौर ने औद्योगिक क्षेत्र के लेआउट और विकास से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी तथा जिले के औद्योगिक विकास हेतु चिन्हांकित भूमि की जानकारी भी प्रदान की।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!