सेंट आरसेटी केंद्र में ज्ञान, वर्धक सत्र: पशुपालकों तक नई तकनीक पहुँचाने की पहल!”

 

 

नरसिंहपुर / 3 दिसंबर 2025
दिनांक 3 दिसंबर को सेंट आरसेटी केंद्र, नरसिंहपुर में मैत्री भाइयों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुभाष वार्ड पार्षद सौरभ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को शासन की मंशा अनुसार बढ़ावा देना तथा प्रशिक्षुओं को नवीन एवं उन्नत तकनीकों से अवगत कराना रहा, जिससे वे आगे पशुपालकों तक बेहतर जानकारी पहुँचा सकें।

कार्यक्रम के दौरान उप संचालक डॉ. एस.के. व्रजपुरिया, डॉ. संजय मांझी, डॉ. राकेश बामनेले, डॉ. प्रवीण पटेल, डॉ. नितिन किरार एवं प्रेम रजक की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेषज्ञों ने दुग्ध उत्पादन, पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन, पोषण, बीमारियों की रोकथाम और किसानों को दिए जाने वाले उन्नत मार्गदर्शन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद मैत्री भाई गांव–गांव जाकर किसान पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण देंगे, जिससे जिले में दुग्ध उत्पादन को नई दिशा और गति मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पार्षद सौरभ ने प्रशिक्षणार्थियों की भूमिका की सराहना की और कहा कि आधुनिक पशुपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!