नरसिंहपुर / 3 दिसंबर 2025
कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी बृजेन्द्र कोरी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने नरसिंहपुर और गाडरवारा वृत में बड़ी कार्रवाई की।
नरसिंहपुर वृत में जब्ती
बुधवार, 3 दिसंबर को आबकारी विभाग ने नरसिंहपुर वृत के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए
1810 किलोग्राम महुआ लाहन,
27 लीटर हाथ भट्टी मदिरा
बरामद की।
इसी के साथ म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) के तहत 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल. उइके, रविन्द्र जैन, आबकारी उप निरीक्षक सतीश कुमार एवं परि. आबकारी उप निरीक्षक आकांक्षा धनोतिया सहित स्टाफ मौजूद रहा।
गाडरवारा वृत में कार्रवाई
इसके एक दिन पूर्व, मंगलवार 2 दिसंबर को गाडरवारा वृत में भी विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में..
1800 किलोग्राम महुआ लाहन,
15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,
122 पाव देशी व विदेशी मदिरा
बरामद की गई।
इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सतीश कुमार, मुख्य आरक्षक सदर सिंह बरकड़े, आरक्षक लालजी चौधरी एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।
आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।










