“OPERATION EAGLE CLAW के तहत बड़ी कार्रवाई — आदतन अपराधी जिला बदर, 94 ग्राम स्मैक, 4.8 किलो गांजा और 1000 लीटर अवैध शराब जप्त”!

नरसिंहपुर / 26 नवम्बर 2025
*आदतन अपराधी को किया गया जिले से बाहर*
• आदतन अपराधी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित पूर्व में कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं।

• एक वर्ष की अवधि के लिए उसे जिला नरसिंहपुर एवं पड़ोसी जिलों की सीमाओं से निष्कासित किया गया।
उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थो की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है। साथ ही मादक पदार्थो की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि जिले में अवैध मदक पदार्थ की सप्लाई पर पूर्णतः अकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में कठोर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के विक्रय सहित 12 आपराधिक प्रकरणों के आदतन अपराधी को जिला बदर कार्यवाही उपरान्त उसे जिले की सीमा से बाहर किया गया।
आदतन अपराधी का नाम : करन उर्फ कन्नू विश्वकर्मा पिता महेन्द्र विश्वकर्मा निवासी धनारे कालोनी, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर म.प्र.। आपराधिक प्रकरण संख्या : अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के विक्रय सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज। वैधानिक कार्यवाही : म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 5 (क) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

उक्त अपराधी के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, जुआ, आर्म्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों आदि के कई प्रकरण लंबित पाए गए थे तथा उसके द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने की संभावना के मद्देनज़र आवश्यक कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की गई। जिसके परिपेक्ष्य में उक्त आदतन आपराधी को जिला नरसिंहपुर समेत जिला छिन्दवाडा, सिवनी, जबलपुर, दमोह, सागर, रायसेन एवं नर्मदापुरम् जिले की राजस्व सीमाओ से एक वर्ष की अवधि के लिये निष्काषित किया गया है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने हेतु ऐसे तत्वों पर आगे भी कठोरता से कार्यवाही जारी रहेगी।

 

 

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

“OPERATION EAGLE CLAW”

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी अभियान में बड़ी सफलता • लगभग 94 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 10 लाख 30 हजार लाख रूपये। • लगभग 4 किलो 800 ग्राम गांजा कीमत लगभग ₹ 60 हजार रूपये। • लगभग 1 हजार लीटर अवैध शराब जप्त। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थो की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विगत सात दिनों में जिला नरसिंहपुर में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन कार्यवाही की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जप्त किए गए है। अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) : 94 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 10 लाख 30 हजार अनुमानित) थाना ठेमी: • गिरफ्तार आरोपी 1 : संतोष लोधी निवासी ग्राम तिंदनी, थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर। • गिरफ्तार आरोपी 2 : शिवराज उर्फ बंटी यादव निवासी ग्राम जमुनिया, थाना सुआतला, जिला नरसिंहपुर। • जप्त मादक पदार्थ : 50.5 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 6 लाख अनुमानित)

थाना स्टेशनगंज : • गिरफ्तार आरोपी : तवर मेहरा निवासी ग्राम ढागीढाना, जिला नरसिंहपुर (म.प्र.) • जप्त मादक पदार्थ : 8 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 80 हजार अनुमानित) थाना गोटेगांव : • गिरफ्तार आरोपी 1 : शरद तिवारी निवासी देवमुरलीधर वार्ड, गोटेगांव जिला नरसिंहपुर। • गिरफ्तार आरोपी 2 : रिंकू चैबे निवासी गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर। • जप्त मादक पदार्थ : 15 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 1.5 लाख अनुमानित) थाना गाडरवारा : • गिरफ्तार आरोपी : घनश्याम उर्फ घंशू प्रजापति निवासी शास्त्री वार्ड गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर। • जप्त मादक पदार्थ : 8.8 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 90 हजार अनुमानित) थाना तेन्दूखेडा : • गिरफ्तार आरोपी 1 : देव उपाध्याय निवासी जिला सागर। • गिरफ्तार आरोपी 2 : आदित्य साहू निवासी जिला सागर। • जप्त मादक पदार्थ : 11.7 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 1.10 लाख अनुमानित)

अवैध मादक पदार्थ (गांजा) : लगभग 4 किलो 800 ग्राम गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 60 हजार अनुमानित) थाना करेली : • गिरफ्तार आरोपी : अनिल पटेल (काछी) निवासी जिला सागर। • जप्त मादक पदार्थ : 1 किलो 500 ग्राम गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 15 हजार अनुमानित) थाना कोतवाली : • गिरफ्तार आरोपी : कमलेश सिंह ठाकुर निवासी झिरना मोहल्ला, कठोतिया, जिला नरसिंहपुर। • जप्त मादक पदार्थ : 1 किलो 200 ग्राम गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 11 हजार अनुमानित) थाना सांईखेडा : • गिरफ्तार आरोपी : घनश्याम विश्वकर्मा निवासी कामती, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर। • जप्त मादक पदार्थ : 800 ग्राम गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 8 हजार अनुमानित) थाना गाडरवारा : • गिरफ्तार आरोपी : विमलेश ओझा निवासी ग्राम खला, थाना डोंगरगांव, जिला नरसिंहपुर। • जप्त मादक पदार्थ : 1 किलो 300 ग्राम गांजा (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 26 हजार अनुमानित)
इसी प्रकार नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए लगभग 58 लीटर अंग्रेजी, 283 लीटर देशी एवं 659 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 1000 हजार लीटर अवैध शराब जप्त। (कीमत ₹ 2 लाख अनुमानित) जप्त कर 122 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के कार्यवाही की गयी है।
नरसिंहपुर पुलिस की आमजन से अपील : • हमारी प्राथमिकता युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है। • मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। • अपने बच्चों एवं आसपास पर भी रखे नजर।

“नशे से दूरी, है ज़रूरी” ” Say No to Drugs”

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!