नरसिंहपुर / 24 नवम्बर 2025
मनकेडी थाना बेलखेड़ा, जिला जबलपुर निवासी कोमल प्रसाद गौंड पिता आधन सिंह गौंड ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनके पिता, जो मूल रूप से मालीबाड़ा, तहसील गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर निवासी थे, की जमीन पर दबंगों द्वारा वर्षों से अवैध कब्ज़ा किया जा रहा है।
कोमल प्रसाद के अनुसार, संबंधित ज़मीन खसरा नंबर 63 रकबा 0.7890 हेक्टेयर और खसरा नंबर 64 रकबा 1.020 हेक्टेयर पर दर्ज है। आरोप है कि मालीबाड़ा निवासी गुलाब और प्रीतम सिंह पिछले लगभग 20 वर्षों से इस भूमि पर कब्ज़ा जमाए हुए हैं।
दिनांक 23-11-2025 को कोमल प्रसाद अपने पुत्र संदीप के साथ खेत में बुवाई और सिंचाई करने पहुँचे, तो वहां उपस्थित गुलाब, पप्पू, ग्रीस, धर्मेंद्र और देवेंद्र ने कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोमल प्रसाद ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है!








