पुलिस की गुप्त सूचना पर बड़ी दबिश, Operation Eagle Claw में बड़ी बरामदगी!”

नरसिंहपुर  22 नवम्बर 2025

*”OPERATION EAGLE CLAW”*

*अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
• *8 पेटी देशी शराब जप्त।*
• *एक आरोपी गिरफ्तार।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध “OPERATION EAGLE CLAW” जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।
इसी क्रम में एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि थाना सुआतला अंतर्गत ग्राम कुटरी रोड, विक्रमपुर के पास एक व्यक्ति अपने पास बड़ी मात्रा में अवैध रखे हुए है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रभावी नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु कारगर घेराबंदी की जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्त में लेने में सफलता न्राप्त हुयी है।
• आरोपी : जगदीश धुर्वे निवासी जिला जबलपुर।
• जप्ती : 6 पेटी देशी प्लेन एवं 2 पेटी देशी मसाला शराब जप्त (कीमत लगभग 41 हजार रूपये)।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में सउनि सुमित तिवारी सउनि दयाल सिंह डेहरिया, प्रधान रक्षक कीरत विश्वकर्मा, अवधेश पटेल, संदीप रघुवंशी, आरक्षक प्रताप पटेल एवं अखिलेश पटेल की मुख्य भूमिका रही है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!