नरसिंहपुर, 21 नवंबर 2025।
जिले में जनकल्याण और नगर विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
किसान को मुख्यमंत्री जीवन कल्याण योजना के तहत सहायता
गाडरवारा तहसील के ग्राम चिरहखुर्द निवासी मनीष उइके की कृषि कार्य करते समय करंट लगने से 27 जून 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी श्रीमती मीना बाई को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह जानकारी डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर ने दी।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 सालीचौका में शिकायत निवारण समिति की बैठक
सालीचौका नगर में शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जल प्रदाय परियोजना से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पुराने नल कनेक्शनों की सूची उपलब्ध कराने, रोड कटिंग कार्यों की स्थिति सुधारने तथा नए कनेक्शन से जुड़े प्राइम जॉइंट कार्यों में तेजी लाने पर सहमति बनी।
नए जल कनेक्शनों के शुल्क निर्धारण का प्रस्ताव तैयार कर परिषद में रखने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भवानी शर्मा, सामुदायिक विकास अधिकारी अपराजिता मिश्रा, उपयंत्री हिमांशु शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के बाद सामाजिक अंकेक्षण गतिविधियों के तहत विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ जल, सुरक्षित पेयजल और जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा सालीचौका में जल प्रदाय परियोजना पर कार्य तेजी से जारी है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है।








