“अमर शहीद आशीष शर्मा को अंतिम सलाम, भाई भाई का दर्द छलका!”

नरसिंहपुर / 20 नवम्बर 2025

नरसिंहपुर जिले के ग्राम बोहानी में वीर अमर शहीद आशीष शर्मा का पार्थिव शरीर दोपहर 2:30 से 3:00 बजे के बीच पहुंचने की संभावना है।

बालाघाट में उन्हें अभी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है, जहाँ जवानों की लंबी कतार और अधिकारियों की उपस्थिति के बीच भावुक माहौल बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, शहीद की अंतिम यात्रा में 8–10 वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें आईजी, डीआईजी, IPS अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की जानकारी भी दी गई है।

ग्राम बोहानी और पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है और ग्रामीण भारी संख्या में अपने वीर सपूत की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!