कलेक्टर रजनी सिंह ने करेली में रात 8 बजे किया एसआईआर कार्यों का निरीक्षण!”

नरसिंहपुर / 19 नवम्बर 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजनी सिंह ने मंगलवार रात्रि 8 बजे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 119 नरसिंहपुर के अंतर्गत करेली नगर पालिका परिषद और तहसील कार्यालय में चल रहे निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

रात्रिकालीन शिविर में नगरपालिका, जनपद और तहसील कार्यालय में ऑनलाइन फीडिंग का कार्य तेज गति से जारी था। कलेक्टर ने करेली तहसील के अंतर्गत गणना पत्रक की प्रगति की भी जानकारी ली।

उन्होंने निम्न मतदान केन्द्रों पर एसआईआर की स्थिति की समीक्षा की:
• 234 बासादेही
• 107 अंबेडकर वार्ड, करेली
• 114 नरसिंह वार्ड, करेली
• 121 महात्मा गांधी वार्ड, करेली
• 106 हनुमान वार्ड, करेली
• 103 सुभाष वार्ड, करेली
• 122 शास्त्री वार्ड
• 100 इमलिया

कलेक्टर ने बीएलओ को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मणीन्द्र सिंह, तहसीलदार गौरी शंकर शर्मा तथा अन्य अधिकारी और बीएलओ मौजूद रहे।

#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!