“पंडित हत्याकांड और गायों की मौत पर उबाल, परशुराम सेना ने सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज”!

नरसिंहपुर / 18 नवम्बर 2025
गाडरवारा/करेली।
श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्ष मुकेश बसेडिया एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक तथा मुख्यमंत्री के नाम दो महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे।

पहले ज्ञापन में डेढ़ वर्ष पूर्व करेली स्थित मदार टेकरी के मंदिर में पंडित हरनारायण शर्मा की हुई हत्या के अब तक अनसुलझे होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मंदिर में सेवा दे रहे पंडित जी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिसर में घुसकर हत्या कर दी थी, लेकिन लंबे समय बाद भी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

दूसरा ज्ञापन गाडरवारा क्षेत्र में विगत सप्ताह अचानक बड़ी संख्या में स्वस्थ गायों की मौत को लेकर सौंपा गया। इस घटना से स्थानीय गौप्रेमियों में आक्रोश है। परशुराम सेना ने गायों की हुई मौतों की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों की पहचान और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संगठन ने दोनों ही मामलों को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!