नरसिंहपुर / 17 नवम्बर 2025
जिला रोजगार अधिकारी नरसिंहपुर के अनुसार जीएसटी बचत उत्सव कार्यशाला एवं रोजगार/स्वरोजगार/अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने हेतु युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर, प्रातः 10:30 बजे से महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाडरवारा में किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा सहायक आयुक्त वाणिज्यकर, नरसिंहपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण किया जाएगा तथा संबंधित विभागों द्वारा इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
साथ ही, कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ अभ्यर्थियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएँगी। इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।
जिले के वे निजी नियोक्ता, जिन्हें अपने उद्योग, शोरूम, होटल या अन्य संस्थानों हेतु कर्मचारियों की आवश्यकता है, वे भी मेला स्थल पर स्टॉल लगाकर चयन प्रक्रिया कर सकेंगे।
#Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh








