नरसिंहपुर में शर्मनाक वारदात: नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार!”

नरसिंहपुर / 10 अक्टूबर 2025 

नरसिंहपुर। जिला अस्पताल के प्रबंधक अजीत तिवारी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला पूर्व में जिला अस्पताल में खाना बनाने का कार्य करती थी, जिसने दो माह पहले काम छोड़ दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रबंधक ने उसे नौकरी का झांसा देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच जारी है!

थाना कोतवाली प्रभारी टीआई गौरव चाटे ने पोलखोल से बातचीत में बताया कि आरोपी को शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कल न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!