“नरसिंहपुर पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई, Operation Eagle Claw में गांजा तस्कर गिरफ्तार, वहीं विशेष अभियान में तीन हथियारबंद आरोपी धराए”!

नरसिंहपुर  / 10 अक्टूबर  2025

“OPERATION EAGLE CLAW”

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
लगभग 12 किलोग्राम गांजा एवं एक मोटरसाईकिल जप्त।

		नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।    
		इसी क्रम में विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सांईखेडा एवं चौकी बरमान, थाना सुआतला की पृथक-पृथक टीमों का गठन किया गया एवं प्रभावी नाकेबंदी कर आरोपियों को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।  

थाना सांईखेडा की कार्यवाही :
मुखबिर की सूचना अनुसार एन सांईखेडा-झिकोली रोड पर नाकाबंदी की गयी जिसके परिणामस्वरूप दो आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।
गिरफ्तार आरोपी 1 : राहुल वेलवंशी निवासी चांदौन थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम्।
गिरफ्तार आरोपी 2 : शिवम कहार निवासी चांदौन थाना बनखेड़ी जिला नर्मदापुरम्।
जप्त मादक पदार्थ : लगभग 10 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त।
वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।
चौकी बरमान की कार्यवाही :
मुखबिर की सूचना अनुसार एन एच-44 बरमान रोड पर नाकाबंदी की गयी जिसके परिणामस्वरूप एक आरेपी को गांजे के साथ गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।
• गिरफ्तार आरोपी : रशीद खान निवासी देवरी, जिला सागर।
• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 1 किलो 500 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाईकिल जप्त।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज
कार्यवाही में मुख्य भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बरमान उनि आशीष बोपचे, सउनि संतोष सिह राजपुत प्रधान आरक्षक रंजीत पटेल, आरक्षक आशीष, हिमांशु, सैनिक गजराज की मुख्य भूमिका रही है।
“नशे से दूरी, है ज़रूरी”
” Say No to Drugs”

 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇

👉 अवैध हथियारों के नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान
अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।
2 देशी कट्टे, 1 देशी पिस्टल एवं 3 जिंदा कारतूस जप्त।

		उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।  
		अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहे है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना ठेमी पुलिस ने प्रभावी घेराबंदी की जाकर तीन आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  

आरोपी 1 : अजय राजपूत निवासी गढ़रियाखेड़ा, थाना ठेमी।
आरोपी 2 : साबिर खान निवासी गोटेगांव।
आरोपी 3 : मोह0 बिलाल निवासी गोटेगांव।
जप्ती : 2 देशी कट्टे, 1 देशी पिस्टल एवं 3 जिंदा कारतूस जप्त।
वैधानिक कार्यवाही : धारा 25 (1), (ए ), 25 (1), (बी), 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति मिश्रा, स.उ.नि. राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अवधेश पटेल, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह ठाकुर, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, आरक्षक रंजीत राजपूत, आरक्षक विजय वासुकी, आरक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, महिला आरक्षक रंजीता राजपूत, सायबर सैल मे महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!