भोपाल से बड़ी प्रशासनिक खबर: 5 अभियोजन अधिकारियों के तबादले!

भोपाल, 05 मार्च 2026।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा राज्य के अभियोजन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।
जारी सूची के अनुसार स्नेहलता स्वामी, एडीपीओ को जिला अभियोजन संचालनालय भोपाल से विदिशा स्थानांतरित किया गया है। वहीं नीरेंद्र शर्मा, एडीपीओ को भोपाल से रायसेन भेजा गया है।

इसी तरह त्रिभुवन प्रसाद गौतम,को जिला अभियोजन संचालनालय भोपाल से अति. डीपीओ जिला अभियोजन संचालनालय विदिशा पदस्थ किया गया है।

अनीता सिंह, अति. डीपीओ, जो वर्तमान में पुलिस दूरसंचार भोपाल में पदस्थ थीं, उन्हें जिला अभियोजन संचालनालय रायसेन में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा पूजा चौरसिया, एडीपीओ को जिला अभियोजन संचालनालय खंडवा से शहडोल स्थानांतरित किया गया है।

यह आदेश मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिस पर अवर सचिव अन्नू भलावी के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

ब्रेकिंग पोलखोल महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में काम ठप, मजदूरों ने किया हड़ताल का ऐलान; वेतन सहित कई मांगों को लेकर गेट के बाहर नारेबाजी, कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच सकते हैं मजदूर?

error: Content is protected !!