*स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जबरन संबंध और वीडियो वायरल करने की धमकी का दावा; एसपी से शिकायत!*

नरसिंहपुर। 29 सितम्बर 2026 स्टेशनगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत आवेदन सौंपा है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों में से एक ने उसके साथ कथित रूप से जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जबकि दूसरे व्यक्ति ने कथित घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। शिकायत में वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है।

शिकायत के अनुसार, महिला का मकान निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते वह करीब चार माह तक अपने परिवार के साथ एक अन्य मकान में रह रही थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दोनों आरोपियों की उसके पति से परिचित होने के कारण उनका घर पर आना-जाना था।

महिला का आरोप है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में जब वह घर पर अकेली थी, तभी एक आरोपी ने उसे पकड़कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दूसरे आरोपी ने कथित घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया।

महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बाद में उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने स्टेशनगंज थाना पुलिस पर पूर्व में शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मामले में जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच एवं दोनों पक्षों के कथन के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!