नरसिंहपुर। 29 सितम्बर 2026 ग्राम धवई टोला खिरका के ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम आवेदन देकर ग्राम धवई स्कूल से गंगई नाले तक करीब 1.5 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में रास्ता कच्चा होने के कारण बारिश के दौरान कीचड़ और दलदल की स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से स्कूली बच्चे, किसान और अन्य ग्रामीण आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आवेदन में ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी समस्या को ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के समक्ष कई बार रखा, लेकिन उनकी समस्या का उचित समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने पंचायत के सचिव और सरपंच के विरुद्ध भी उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की जांच कराकर सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
देखिए, सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पोलखोल से क्या कहा?








