*“बरमान में कल से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था- कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत”!*

नरसिंहपुर। 3 अक्टूबर 2026 पितृपक्ष के पावन अवसर पर बरमान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 4 अक्टूबर 2026 से होगा और इसका समापन 10 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। कथा का आयोजन नवीन विद्या भवन ग्राउंड, पुराने बस स्टैंड के पास, बरमान में होगा।

कथा व्यास महंत श्री 108 पंडित विपिन बिहारी दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन समस्त पितरों को समर्पित है। पितृपक्ष के दौरान कथा के साथ तर्पण एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी विशेष महत्व रहेगा।

आयोजन को लेकर संत रघुनाथ दास राम जानकी मंदिर, छोटे सरकार सहित आयोजन से जुड़े संतों एवं सदस्यों ने दादा महाराज मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल पर करीब 15 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

4 अक्टूबर को निकलेगी कलश यात्रा
श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 4 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा बरमान स्थित शारदा मठ मंदिर से प्रारंभ होकर नर्मदा तट तक जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!