*“13 लाख में खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप, जबलपुर में बेटी के इलाज के दौरान दूसरे पक्ष ने बोनी-बखरनी की! SP से हरेराम लोधी ने लगाई कब्जा दिलाने की गुहार देखिये पूरी खबर पोलखोल पर ”!*

 नरसिंहपुर। 3 अक्टूबर 2026   जिले में थाना ठेमी अंतर्गत ग्राम झामर निवासी हरेराम लोधी पिता गोविंद सिंह लोधी ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को शिकायत आवेदन सौंपकर अपनी खरीदी हुई भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा कथित रूप से कब्जा करने और बोनी-बखरनी किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत में आवेदक ने मामले की जांच कर उसे उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार हरेराम लोधी ने प.ह.नं. 13, राजस्व निरीक्षक मंडल नरसिंहपुर अंतर्गत खसरा नंबर 163/6/2/1, रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि को दिनांक 05 दिसंबर 2025 को रजिस्ट्री के माध्यम से करीब 13 लाख रुपये में खरीदने का दावा किया है। आवेदक ने बताया कि भूमि संबंधी बैनामा और ऋण पुस्तिका उसके नाम पर जारी है।

हरेराम लोधी का आरोप है कि उनकी पुत्री के स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए उन्हें करीब एक माह तक जबलपुर अस्पताल में रहना पड़ा। इसी दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उक्त भूमि पर कथित रूप से बोनी-बखरनी कर कब्जा करने का प्रयास किया।

शिकायत में आवेदक ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वह अपनी खरीदी हुई भूमि पर कृषि कार्य करने का प्रयास करता है तो उसे कथित रूप से गाली-गलौज और धमकी का सामना करना पड़ता है। आवेदन में धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

हरेराम लोधी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर भूमि पर अपना कब्जा दिलाने तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि वह अपनी भूमि पर कृषि कार्य कर सके।

पक्षकारों के आरोप शिकायत आवेदन पर आधारित हैं। मामले में राजस्व एवं पुलिस स्तर से जांच और दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!