नरसिंहपुर! 19 मई 2026
*पहला मामला ग्राम पंचायत सगौनी खुर्द – सगौनी कला का बताया गया है, जहां मनरेगा कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से काम कराए जाने के आरोप लगाए गए हैं।*
*ग्राम सगौनी खुर्द, सगौनी कला से सतेंद्र पटैल ने वीडियो भेजकर बताया कि गांव में मेढ़ बंधान का कार्य चल रहा है। मनरेगा योजना, जिसकी शुरुआत वर्ष 2005 में “नरेगा” नाम से हुई थी और वर्ष 2009 में इसका नाम “मनरेगा” किया गया, ग्रामीण विकास एवं बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार देने के उद्देश्य से बनाई गई थी।*
*ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त कार्य में मजदूरों की बजाय मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे स्थानीय श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा।*
*दूसरा वीडियो तहसील गोटेगांव के आजाद वार्ड क्षेत्र से प्राप्त हुआ है, जहां एक रहवासी क्षेत्र में कच्ची सड़क होने और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई है। क्षेत्र में पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है।*
*स्थानीय रहवासी ने लिखा,“गर्मी में ये हाल है, तो बरसात में क्या होता होगा…”*
📹 *दोनों वीडियो भेजने वाले दर्शकों का पोलखोल धन्यवाद करता है।*
*साथ ही संबंधित जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से अनुरोध है कि उक्त समस्याओं पर संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करें।*
समाचार | NSP पोलखोल न्यूज़, polkhol newz. Com








