*विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की तैयारियां शुरू, नरसिंहपुर के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर विचार रखने का मौका, जिला युवा अधिकारी उमंग जैन ने दी जानकारी!*

नरसिंहपुर। 9 सितम्बर 2026 विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 9 सितंबर को माय भारत केंद्र, नरसिंहपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला युवा अधिकारी उमंग जैन ने कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं की भागीदारी के लिए माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है, जो 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 10 मिनट में 20 प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने होंगे।

क्विज में चयनित युवाओं को अगले चरण में निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी तीसरे चरण में पीपीटी (PowerPoint Presentation) के माध्यम से अपने विचार मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से देशभर से लगभग 3,000 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिल सकता है।

जिला युवा अधिकारी उमंग जैन ने नरसिंहपुर जिले के पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए अपने विचार, नवाचार और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

देखिए पोलखोल न्यूज़ से खास बातचीत में जिला युवा अधिकारी उमंग जैन ने क्या कहा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!