*ऑपरेशन ईगल क्लॉ: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त!*

नरसिंहपुर। 25 सितम्बर 2026 अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत चौकी सिंहपुर पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हेमंत मेहरा पिता सीताराम मेहरा, निवासी ग्राम बडगवां, चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी में निर्मित 105 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये है। मामले में आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!